#बि प सदस्य अवधेश नारायण सिंह हुये कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है. सभापति अवधेश नारायण सिंह के आप्त सचिव ने  इसकी पुष्टि की है. सभापति के आप्त सचिव भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.


सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद बिहार के कई प्रमुख राजनेताओं पर खतरा मंडरा रहा है. पिछले 3-4 दिनों में अवधेश नारायण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ कई प्रमुख और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से मिले हैं.

Comments

Popular posts from this blog

राजस्व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने बताई नई कार्ययोजना

डेहरी में गिरा कोरॉना बम 25 लोग हुए संक्रमित

पटना में इन जगहों पर 5G सेवा हुई शुरू