Posts

Showing posts from November, 2022

पटना में इन जगहों पर 5G सेवा हुई शुरू

 *पटना में शुरू हुआ 5G इंटरनेट सेवा, जानिए किन जगहों पर मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट* PATNA: पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी के लोग अब हाई स्पीड इन्टरनेट का आनंद उठा सकेंगे। पटना में 5G सेवा शुरू हो गया है। यहां के लोग रेलवे स्टेशन, डाक बंगला, पटना साहिब गुरुद्वारा, बेली रोड समेत कई जगहों पर लोग 5जी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। भारत की दूरसंचार सेवा प्रदाता 'भारती एयरटेल' ने कल यानी सोमवार को  5 जी की शुरुआत कर दी है। आपको बता दें, पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, डाकबंगला, मौर्या लोक, बेली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया सहित कुछ चुनिंदा जगहों पर एयरटेल की 5जी प्लस सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। रोल आउट पूरा होने तक 5जी सक्षम डिवाइस इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। व मौजूदा एयरटेल 4जी सिम, 5जी इनबिल्ट है इससे ग्राह को सिम बदलने की आवश्यकता नहीं होगी और सभी मौजूदा प्लान 5जी पर काम करेंगे। 5जी प्लस सेवा सभी 5जी स्मार्ट फोन में काम करेगा, जिससे लोग हाई स्पीड इंटरनेट...