Posts

Showing posts from July, 2020

पटना में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन, डीएम का निर्देश

Image
राजधानी पटना में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 से 16 जुलाई तक शहर को फिर से लॉकडाउन कर दिया है। डीएम कुमार रवि ने सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का आदेश बुधवार शाम को जारी किया। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी व निजी कार्यालय, धार्मिक स्थान आदि बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान जिले में सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम में 4 से 7 बजे तक अनिवार्य सेवा की दुकानें खुलेंगी। इसमें राशन, दूध, दवा जैसी जरूरी दुकानें शामिल हैं। बैंक, पेट्रोल पंप, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, ई-कॉमर्स से होम डिलीवरी को छूट दी गई है। जरूरी सामान की आपूर्ति को लेकर होम डिलीवरी पर जोर दिया गया है।  

डेहरी में गिरा कोरॉना बम 25 लोग हुए संक्रमित

बड़ी खबर। डेहरी मे 25 लोग सिर्फ आज कोरोना पोजेटीभ पाए गए। कोरोना पोजेटीभ में 7 माह की बच्ची से लेकर बृद्ध व महिलाएं शामिल। अब भी नही चेते तो स्थिति हो सकती है बहुत भयावह

#बि प सदस्य अवधेश नारायण सिंह हुये कोरोना पॉजिटिव

Image
कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है. सभापति अवधेश नारायण सिंह के आप्त सचिव ने  इसकी पुष्टि की है. सभापति के आप्त सचिव भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद बिहार के कई प्रमुख राजनेताओं पर खतरा मंडरा रहा है. पिछले 3-4 दिनों में अवधेश नारायण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ कई प्रमुख और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से मिले हैं.