Posts

पटना में इन जगहों पर 5G सेवा हुई शुरू

 *पटना में शुरू हुआ 5G इंटरनेट सेवा, जानिए किन जगहों पर मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट* PATNA: पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी के लोग अब हाई स्पीड इन्टरनेट का आनंद उठा सकेंगे। पटना में 5G सेवा शुरू हो गया है। यहां के लोग रेलवे स्टेशन, डाक बंगला, पटना साहिब गुरुद्वारा, बेली रोड समेत कई जगहों पर लोग 5जी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। भारत की दूरसंचार सेवा प्रदाता 'भारती एयरटेल' ने कल यानी सोमवार को  5 जी की शुरुआत कर दी है। आपको बता दें, पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, डाकबंगला, मौर्या लोक, बेली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया सहित कुछ चुनिंदा जगहों पर एयरटेल की 5जी प्लस सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। रोल आउट पूरा होने तक 5जी सक्षम डिवाइस इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। व मौजूदा एयरटेल 4जी सिम, 5जी इनबिल्ट है इससे ग्राह को सिम बदलने की आवश्यकता नहीं होगी और सभी मौजूदा प्लान 5जी पर काम करेंगे। 5जी प्लस सेवा सभी 5जी स्मार्ट फोन में काम करेगा, जिससे लोग हाई स्पीड इंटरनेट...

राजस्व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने बताई नई कार्ययोजना

▶️  2745राजस्व कर्मियों की जल्द ही बहाल की जाएगी ▶️मार्च 2024 तक राज्य में जमीन का सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा ▶️बासगीत परचा वालों को जमीन पर कब्जा दिलाया जाएगा ▶️जल्द ही राज्य में ई-मापी की सुविधा शुरू होगी          सरकार का नया गठन होते हैं मंत्री आलोक मेहता ने उठाए गए कदम राज्य के सभी भूमिहीनों का सर्वे 3 महीने में करवा लिया जाएगा सभी जिलों को ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है इसके बाद प्रत्येक भूमिहीन को जिला स्तर पर कैंप लगाकर 5 डिसमिल जमीन का परिचय दिया जाएगा । अपने प्रेस कॉन्फस में यह भी जानकारी दिया जिन लोगों को बांस गीत पर चढ़ने के बाद भी जमीन से बेदखल कर दिया गया है उन्हें फिर से जमीन पर कब्जा दिलाया जाएगा भूदान की जमीन की भी पहचान की जाएगी इसके लिए 2745 राजस्व कर्मी जल्द बहाली की जाएगी इसमें 103 पद सहायक पद सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 257 कानूनगो ,2018 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 145 लिपिक, 222 पद संविदा अमीन के हैं।

पटना में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन, डीएम का निर्देश

Image
राजधानी पटना में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 से 16 जुलाई तक शहर को फिर से लॉकडाउन कर दिया है। डीएम कुमार रवि ने सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का आदेश बुधवार शाम को जारी किया। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी व निजी कार्यालय, धार्मिक स्थान आदि बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान जिले में सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम में 4 से 7 बजे तक अनिवार्य सेवा की दुकानें खुलेंगी। इसमें राशन, दूध, दवा जैसी जरूरी दुकानें शामिल हैं। बैंक, पेट्रोल पंप, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, ई-कॉमर्स से होम डिलीवरी को छूट दी गई है। जरूरी सामान की आपूर्ति को लेकर होम डिलीवरी पर जोर दिया गया है।  

डेहरी में गिरा कोरॉना बम 25 लोग हुए संक्रमित

बड़ी खबर। डेहरी मे 25 लोग सिर्फ आज कोरोना पोजेटीभ पाए गए। कोरोना पोजेटीभ में 7 माह की बच्ची से लेकर बृद्ध व महिलाएं शामिल। अब भी नही चेते तो स्थिति हो सकती है बहुत भयावह

#बि प सदस्य अवधेश नारायण सिंह हुये कोरोना पॉजिटिव

Image
कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है. सभापति अवधेश नारायण सिंह के आप्त सचिव ने  इसकी पुष्टि की है. सभापति के आप्त सचिव भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद बिहार के कई प्रमुख राजनेताओं पर खतरा मंडरा रहा है. पिछले 3-4 दिनों में अवधेश नारायण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ कई प्रमुख और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से मिले हैं.

बिहार मे इंटरमीडिएट 2020 में नामांकन हुआ शुरू ! # intermediate admission 2020#bseb

*आप लोगों को सूचित किया जाता है कि इस बार जितने भी लोग मैट्रिक का परीक्षा दे दिए हैं और जिन्हें इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वो 01/07/2020 से 10/072020 तक ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं* *आवेदन करने हेतु आवश्यक कागजात निम्न लिखित है:-* 1- मैट्रिक मार्कशीट ( नेट वाला भी चलेगा)/एडमिट कार्ड 2- आधार कार्ड 3-मोबाइल नंबर 4- ईमेल आईडी 5- क म से क म 5 कॉलेज का नाम जिसमे आप नाम लिखवाना चाहते हैं