पटना में इन जगहों पर 5G सेवा हुई शुरू

 *पटना में शुरू हुआ 5G इंटरनेट सेवा, जानिए किन जगहों पर मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट*

PATNA: पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी के लोग अब हाई स्पीड इन्टरनेट का आनंद उठा सकेंगे। पटना में 5G सेवा शुरू हो गया है। यहां के लोग रेलवे स्टेशन, डाक बंगला, पटना साहिब गुरुद्वारा, बेली रोड समेत कई जगहों पर लोग 5जी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। भारत की दूरसंचार सेवा प्रदाता 'भारती एयरटेल' ने कल यानी सोमवार को  5 जी की शुरुआत कर दी है।

आपको बता दें, पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, डाकबंगला, मौर्या लोक, बेली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया सहित कुछ चुनिंदा जगहों पर एयरटेल की 5जी प्लस सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। रोल आउट पूरा होने तक 5जी सक्षम डिवाइस इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। व मौजूदा एयरटेल 4जी सिम, 5जी इनबिल्ट है इससे ग्राह को सिम बदलने की आवश्यकता नहीं होगी और सभी मौजूदा प्लान 5जी पर काम करेंगे।

5जी प्लस सेवा सभी 5जी स्मार्ट फोन में काम करेगा, जिससे लोग हाई स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे। लॉन्च के मौके पर बिहार, झारखंड और ओडिशा के भारती एयरटेल सीइओ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4 जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक गति के साथ अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। पटना एयरपोर्ट पर भी यह सेवा शुरू हो चुकी बता दें कि देश में पहली बार 5जी सेवा 1 अक्टूबर 2022 को लॉन्च की गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने बताई नई कार्ययोजना

डेहरी में गिरा कोरॉना बम 25 लोग हुए संक्रमित

बिहार मे इंटरमीडिएट 2020 में नामांकन हुआ शुरू ! # intermediate admission 2020#bseb